फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man died after being electrocuted by a grinder.

Shamli News: ग्राइंडर मशीन में करंट उतरने से युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted by a grinder.
हसनपुर लुहारी। दिल्ली के चांदबाग में मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहे हसनपुर लुहारी निवासी गुलफाम (20) की ग्राइंडर मशीन में करंट उतरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे दिल्ली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया और गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी निवासी गुलफाम (20) पुत्र महबूब दिल्ली के चांदबाग में रहकर टाइल और पत्थर लगाने का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह चांदबाग स्थित एक मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान ग्राइंडर मशीन में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से गुलफाम गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग और परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गुलफाम को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गुलफाम का शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था गुलफाम
गुलफाम दो भाइयों में छोटा और छह बहनों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई टेलर का काम करता है। गुलफाम टाइल-पत्थर लगाने का काम कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसके पिता महबूब दिल्ली के चांदबाग में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed