{"_id":"687e8f392476e0fad0003244","slug":"a-young-man-did-an-indecent-act-in-the-temple-arrested-shamli-news-c-26-1-smrt1048-146113-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मंदिर में युवक ने की अशोभनीय हरकत, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मंदिर में युवक ने की अशोभनीय हरकत, गिरफ्तार
Tue, 22 Jul 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव चूनसा में प्राचीन शिव मंदिर में गांव के युवक ने अशोभनीय हरकत की। उस समय महिलाएं भी मंदिर में पूजा अर्चना कर रही थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने ग्रामीण की तरफ से दी गई तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव के प्राचीन शिव मंदिर में महिलाओं का पूजा अर्चना करने के लिए आना जाना लगा हुआ था। आरोप है कि उसी समय गांव का पिंकू मंदिर में पहुंचा और अशोभनीय हरकत कर दी। यह हरकत देखकर वहां मंदिर में साफ-सफाई कर रहे गांव के विशाल, विकास, वंश, विकसित और अंशुल आदि ने उसका विरोध किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह वह मौका पाकर वहां से भाग गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी की इस हरकत की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। गांव के विशाल की तरफ से थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी रामसेवक गौतम का कहना आरोपी को नशा करने का आदी बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।