फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A woman has committed suicide by hanging after upset from demand of dowry by law in family

पूजा सहन न कर सकी उत्पीड़न: उजाड़ ली अपनी दुनिया, पति की पहले हो गई थी मौत, ससुराल वाले कर रहे थे हदें पार

Wed, 23 Aug 2023 08:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Aug 2023 08:26 PM IST
सार

Shamli News : पूजा ससुराल वालों का उत्पीड़न सहन न कर सकी। उसने एक झटके में ही अपनी दुनिया उजाड़ ली। बताया गया कि एक साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। अब ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे।

विज्ञापन
A woman has committed suicide by hanging after upset from demand of dowry by law in family
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में शहर के मोहल्ला कमला कॉलोनी में विवाहिता ने ससुराल वालों के लगातार दहेज मांगने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बागपत के जौहड़ी गांव निवासी पूजा की शादी शामली की कमला कॉलोनी निवासी विवेक के साथ हुई थी। लेकिन एक वर्ष पूर्व उसके पति विवेक की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

पूजा के पिता महेश कुमार का आरोप है कि पति के मरने के बाद ससुर रामपाल, सास मंजू, देवर पंकज, देवरानी निधि व धीरज कार के साथ-साथ परिवार के लोगों से 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।

पूजा के मना करने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और उसका लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। इससे परेशान होकर मंगलवार की रात को पूजा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर ससुराल वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed