फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A ten-storey vehicle parking will be built in the city on the lines of Kerala

Shamli News: शहर में केरल की तर्ज पर बनाई जाएगी दस मंजिला वाहन पार्किंग

Wed, 23 Apr 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A ten-storey vehicle parking will be built in the city on the lines of Kerala
शामली। शहर के लोगों को जल्द जाम से मुक्ति मिल सकती है। नगर पालिका परिषद ने शहर में चार स्थानों पर केरल की तर्ज पर लिफ्ट वाहन पार्किंग बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चारों लिफ्ट वाहन पार्किंग का शामली नगरपालिका परिषद बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पेश करेगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद शहर में लिफ्ट वाहन पार्किग शुरु हो जाएगी। शहर में फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, वर्मा मार्किट, हनुमान रोड, रेलवे रोड, अस्पताल रोड, शिव चौक, धीमानपुरा रोड भिक्की मोड, माजरा रोड, भैंसवाल रोड, टंकी रोड, रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड पर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक रेलपार बाईपास पर आए दिन जाम लगा रहता है। जाम से शहर में वाहन चालकों, और लोगों को कई बार पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्ति के लिए कई बार व्यापार और उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठता रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अब शामली नगर पालिका परिषद की ओर से लिफ्ट वाहन पार्किंग की कार्ययोजना पर काम करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन पार्किंग के लिए शामली नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के विजय- अजंता सिनेमा के बीच अंतरराजीय बस अड्डा, शहर के अस्पताल रोड पुराना बुढ़ाना बस अड्डा, शामली कोतवाली में पीर के पास और भाकूवाला टेलीफोन एक्सचेंज आदि चार स्थान चिन्हित किए गए हैं।

पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि केरल में लिफ्ट वाहन पार्किंग का माॅडल पसंद किया गया था। जिलाधिकारी को भी मॉडल की जानकारी दी गई है। उन्होंने भी पार्किंग के लिए अनुमति दी है। एक वाहन पार्किग में 200 वाहन खडे होने की सुविधा होगी। एक पार्किंग दस मंजिला होगी। दिल्ली की कंपनी को वाहन पार्किंग बनाने के लिए अनुबंध कराने को वार्ता चल रही है। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में लिफ्ट वाहन पार्किंग का प्रस्ताव पास कराया जाएगा। बोर्ड बैठक के प्रस्ताव को पारित होने के बाद वाहन पार्किंग लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed