फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A special investigation team will probe the flaws in the construction of the Delhi-Dehradun Expressway.

Shamli News: दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे निर्माण की खामियों की जांच करेगा विशेष जांच दल

Sat, 11 Jul 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A special investigation team will probe the flaws in the construction of the Delhi-Dehradun Expressway.
शामली। बारिश के दौरान मिट्टी का धंसाव और गड्ढों से खराब गुणवत्ता पर उठे सवाल के बाद सुर्खियों में आए दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे की खामियों की जांच के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से शुक्रवार को विशेष जांच दल गठित किया है। विशेष जांच दल में एक स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट एजेंसी, एनएचएआई के एक अभियंता, एक सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, स्वतंत्र विशेषज्ञ के रूप में प्राधिकरण अभियंता और एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बागपत इकाई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह विशेष जांच दल आगामी दिनों में एक्सप्रेसवे का विभिन्न स्थानों पर कोर कटिंग, सड़कों की परतों की जांच, किनारे की लाइन, सड़क की मध्य लाइन समेत 23 स्थानों पर से नमूने लेगा। राजमार्ग की गुणवत्ता एवं सड़कों की परतों की संरचना का परीक्षण किया जाएगा। बताया कि जांच रात में समुचित यातायात डायवर्जन के साथ की जाएगी। डायवर्जन छह घंटे से अधिक नहीं रहेगा। बताया कि विशेष जांच दल को यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसका सुधार संबंधित ठेकेदार की लागत एवं जोखिम पर तत्काल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed