{"_id":"596519fa4f1c1b72658b46f4","slug":"a-single-crater-on-the-kawad-road-will-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर एक भी गड्ढा मिला तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर एक भी गड्ढा मिला तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
kawar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ यात्रा मार्ग पर की गई तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कांवड़ यात्रा मार्ग गड्ढामुक्त रहे, स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रहनी चाहिए तथा प्रभावी चेकिंग व्यवस्था रखी जाए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है, तो कड़ी कार्रवाई होगी।
मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में कांवड़ यात्रा में तैनात प्रभारी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक ली।
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने समस्त प्रभारी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वह अपने अपने क्षेत्र में जाकर कांवड़ यात्रा से संबंधित समस्त व्यवस्था को गहनता से जांच कर लें, कहीं पर भी कमी नहीं रहनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे तत्काल भरने का निर्देश दिया।
वहीं, विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिंग कराने, औषधि निरीक्षक को कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले चिकित्सा सेवा शिविरों में दवाइयों की लगातार जांच करने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को होटल/ढाबों पर रेट लिस्ट लगवाने तथा भोजन की नियमित रूप से जांच कराने का निर्देश दिया।
इसके अलावा साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गए। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद शामली, नगर पालिका परिषद कैराना, नगर पंचायत झिंझाना व यमुना ब्रिज कैराना में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जबकि सुपर कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, सीओ और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा शुरू, नहीं बने डिवाइडर
कैराना। कांवड़ मेला शुरू हो गया और कस्बे के बीच से भोले भी गुजरने शुरू हो गए हैं, लेकिन पालिका द्वारा सड़क के बीच बनाए जा रहे डिवाइडर का काम अभी भी जारी है। जिस कारण जाम लग रहा है।
कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है तथा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के भोले कैराना के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाने शुरू हो गए है। जैसे-जैसे दिन बीतेंगे वैसे-वैसे भोलों की संख्या में इजाफा होता जाएगा। नगर पालिका परिषद द्वारा मोहल्ला छड़ियान कांधला तिराहे के पास आज भी डिवाइडर बनाने का काम जारी है।
सड़क पर डिवाइडर बनने के कारण सड़क का आधा हिस्सा पूरी तरह बंद है। जबकि डिवाइडर के दूसरी ओर पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम व संकरी सड़क पर भोलों को निकलने में काफी परेशानी होगी। कस्बे के श्रद्धालुओं ने मांग की कि 21 जुलाई शिवरात्रि पर्व तक भोलों के आने के कारण डिवाइडर का काम बंद करा कर मार्ग को सुचारु किया जाए।
कैराना। हरियाणा सीमा से सटा कैराना वर्षों से जाम की समस्या से जूझता रहा है। हरियाणा सीमा होने के कारण कैराना के मुख्य मार्ग से हजारों भारी वाहन गुजरते हैं। जाम की समस्या के समाधान के लिए छह किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी काफी वाहन कस्बे के अंदर से ही गुजर जाते हैं।
जाम की समस्या को देखते हुए पानीपत व शामली बाईपास पर पूर्व में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी। जो वाहनों को बाईपास से निकालती थी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का वहां से छह माह पूर्व हटा दिया गया था।
जिसके बाद से स्थिति खराब होती चली गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने समस्या के समाधान के लिए कैराना में भारी वाहनों की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री लागू कर दी।