UP: थाने में शिकायत करने पर पति ने दी जान, शव देख उड़े परिजनों के होश, शराब पीने का विरोध करती थी पत्नी
Shamli News : पति के शराब पीने से पत्नी तंग थी। पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विस्तार
शामली में कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, फंदे से शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी, जिस वजह से वह परेशान था।
थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी 30 वर्षीय युवक दीपक का अपनी पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर को दोनों के बीच शराब का सेवन करने को लेकर हंगामा हो गया। पत्नी शराब का सेवन करने का विरोध करती थी। जिस पर युवक ने पत्नी के साथ हाथापाई भी की थी। इसके चलते नाराज विवाहिता ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत
वहीं, कुछ देर बाद युवक ने मकान के भीतर जाकर खुद को पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका लिया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज
थाना प्रभारी समयपाल सिंह अत्री का कहना है कि गांव भभीसा में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।