फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A little discomfort, that too will end soon: Balian

थोड़ी असुविधा है, वो भी जल्द खत्म होगी : बालियान

Sat, 24 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
A little discomfort, that too will end soon: Balian
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि नोटबंदी से किसानों को थोड़ी असुविधा तो है, मगर बहुत ज्यादा परेशानी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जल्दी ही पर्याप्त कैश बैंकों में पहुंचने पर दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सांसद संजीव बालियान शामली में भिक्की मोड़ पर एक स्कूल में स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। वहां अमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बालियान ने बताया कि गेहूं से आयात शुल्क घटाने के 10 दिन के भीतर ही गेहूं का रेट 350 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गया। गेहूं पर आयात शुल्क घटाने से किसानों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि खाद्यान्न की कृत्रिम कमी दर्शाकर जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कस जाएगी।
विज्ञापन


सरकार की जिम्मेदारी एमएसपी पर फसल की खरीद करने की है और सरकार उस काम को बखूबी कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण किसानों को थोड़ी दिक्कत आई है, जो पर्याप्त कैश बैंकों में न पहुंचने के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी ही पर्याप्त कैश पहुंच जाएगा, जिससे वह दिक्कत भी दूर हो जाएगी। इस दौरान मौके पर नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल, हरबीर मलिक, सुभाष चौधरी, मोहित बेनीवाल, अमित पंवार, डॉ. मनोज चौधरी, अमित विश्वकर्मा, संजय, कुलदीप पंवार, रवि विश्वकर्मा, गौरव, शिवकुमार गोयल, अंबुज, राजेश बंसल, अनिमेष संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed