{"_id":"624de3516edcf57c403b65ca","slug":"a-fire-was-set-on-the-sleeping-person-by-pouring-petrol-shamli-news-mrt5834635118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते हुए व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते हुए व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने चार लोगों पर पति को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
महिला बाला ने बाबरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति पालेराम 31 मार्च की रात घेर में सोया हुआ था। रात करीब 12 गांव निवासी दो भाई सोनू उर्फ लोकेंद्र व चरण सिंह के साथ पप्पू और ऊषा पत्नी मेनपाल ने उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पालेराम ने शोर मचाया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को आते देख आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने आग बुझाकर झुलसे हुए पालेराम को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पालेराम की हालत गंभीर बनी हुई है।
बाबरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच थानाभवन सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने शुरू कर दी है।