फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A complaint was lodged against the accused for making indecent remarks on MP Iqra Hasan

Shamli News: सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी के खिलाफ तहरीर दी

Tue, 22 Jul 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A complaint was lodged against the accused for making indecent remarks on MP Iqra Hasan
कैराना। दो अधिवक्ताओं ने कोतवाली में अलग-अलग तहरीर देते हुए कैराना सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी मुरादाबाद निवासी योगेंद्र राणा के खिलाफ दो अधिवक्ताओं ने थाने पर तहरीर दी है। उन्होंने आरोपी पर केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को अधिवक्ता मनीष कौशिक और शफकत खान ने कोतवाली में दो अलग अलग तहरीर दी। तहरीर में बताया कि मुरादाबाद के करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है। महिला जनप्रतिनिधि के विरुद्ध उक्त योगेंद्र राणा की टिप्पणी से आमजन में भी आक्रोश व्याप्त है। तहरीर में आरोपी के मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस बताया कि मामले में जनपद मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed