फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A building will be built for the electrical signal board in the railway station premises

Shamli News: रेलवे स्टेशन परिसर में विद्युत संकेतक बोर्ड के लिए बनेगा भवन

Sun, 15 Jan 2023 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
A building will be built for the electrical signal board in the railway station premises
शामली रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक पैनल सिस्टम भवन के लिए खोदी गई नींव।
-नींव खोदाई कार्य हुआ शुरू, छह माह में हो जाएगा तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में इलेक्ट्रिक पैनल सिग्नल सिस्टम (विद्युत संकेतक बोर्ड) भवन का निर्माण शुरू हो गया है। अगले छह माह में इसके तैयार होने पर कंट्रोल रूम नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद सिग्नल और इलेक्ट्रॉनिक पैनल सिस्टम स्थापित करने का कार्य चल रहा है। टपरी, रामपुर मनिहारन, थानाभवन, खेकड़ा, कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर यह कार्य पूरा चुका है। मौजूदा समय में बड़ौत, कांधला और शामली रेलवे स्टेशन पर मैकेनिकल सिस्टम काम कर रहा है।मैकेनिकल सिस्टम के तहत ट्रेनों के संचालन कंट्रोल रूम, रिले रूम, सिग्नल कक्ष से होता है। अब दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर मैकेनिकल सिस्टम खत्म करके इलेक्ट्रॉनिक पैनल सिस्टम किया जाना है। इसके लिए शामली रेलवे स्टेशन परिसर में वेटिंग रूम के बराबर खाली में नए भवन के निर्माण के लिए नींव खोदाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि अगले छह माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। नया भवन तैयार होने के बाद ब्लॉक लेकर कंट्रोल रूम नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed