{"_id":"5c48b35bbdec22093e7bf7d7","slug":"91548268379-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, श्री हनुमान धाम पर रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, श्री हनुमान धाम पर रक्तदान शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर शिक्षण संस्थाओं में रंगारंग कार्यक्रम और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दौरान वक्ताओं ने नेताजी के जीवन प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
शहर के मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि नेताजी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ नारा दिया था। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उधर, रेलवे रोड पर स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में नेताजी की जयंती पर प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किए। दिनेश दीक्षित, शिवम संगल, पारूल बंसल, गीता गर्ग, योगिता शर्मा, आरती ऐरन, मृदुला गोयल, वर्षा सिंघल, अजय कुमार गर्ग मौजूद रहे। उधर, कमला कालोनी में योगकक्षा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित किया गया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कर्णसिंह, संगठन मंत्री पूरणचंद आर्य विचार प्रकट किए। मौके पर जय हिंद का जय घोष किया। जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति महिला प्रभारी डाक्टर कुमुद शर्मा ने योग नृत्य कराया। युवा महिला प्रभारी बहन मानसी, अनुज खंडेलवाल ने देश भक्ति गीत सुनाया। सह प्रभारी मुकेश ने मंच संचालन किया। जिला प्रभारी सतीश तायल, अंकित गोयल, सोमप्रकाश, पवन संगल, चिराग, देव अतुल, भावना, संजू, सीमा वर्मा, मनोज शर्मा, कमलेश सुमित आदि मौजूद रहे।
नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर लगा
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता मृगांका सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर उपेंद्र द्विवेदी, पुनीत, अनुराग शर्मा, राजकुमार, अमित, जितेंद्र, मुकेश, जोगेंद्र पाल सेठी का विशेष योगदान रहा। रक्तदान करने वालों में शरद द्विवेदी, आमोद द्विवेदी, ममतेश देवी, राजीव बलियान, ललिता देवी, मौहम्मद मुर्सलीन, इरशाद, आबिद अली, संजीव, मोहित कश्यप, प्रमोद नामदेव, कपिल, नरेश, संजय, हरेंद्र सिंह, सचिन, मनीष गहलोत, आशुतोष गोयल आदि रहे।