{"_id":"5bfedea5bdec2241ce726523","slug":"91543429797-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसानी गांव को जल्द मिलेगा सहकारी समिति का उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैसानी गांव को जल्द मिलेगा सहकारी समिति का उपकेंद्र
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैसानी को जल्द मिलेगा उपकेंद्र
थानाभवन। साधन सहकारी समिति मारूखेड़ी के वार्षिक अधिवेशन में अतिथियों ने भैसानी गांव के किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए गांव में शीघ्र समिति का एक उपकेंद्र बनाने का आश्वासन दिया। वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर ठाकुर सोमवीर सिंह ने किया। इस मौके पर भैसानी इस्लामपुर के किसानों ने कहा कि उन्हें खाद, बीज के लिए मारूखेड़ी गांव आना पड़ता है। गांव की आबादी काफी अधिक है। तो ऐसे में किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान भैसानी के किसानों ने गांव में एक उपकेंद्र बनाए जाने की मांग की। इस पर डॉयरेक्टर ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि दो सप्ताह के भीतर किसानों को भैसानी में ही खाद और बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिवेशन के दौरान लाभांश का 16 फीसदी हिस्सा देने की भी घोषणा की गई। अधिवेशन में पूर्व सचिव जितेंद्र कुमार को ही सचिव बनाए रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव जितेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर एडीओ कोऑपरेटिव सुभाष चंद, सभापति दुष्यंत कुमार, उपसभापति शमशाद अली, मोहब्बत अली, पूर्व प्रधान कामिल, रविंद्र, राजेश, नीता, संजय, प्रदीप, विनोद, भगत, लखमीचंद सैनी, संदीप शर्मा, ममता रानी, अनिल वर्मा आदि रहे।