फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कंधला में अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव का आरोप

कंधला में अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव का आरोप

Fri, 16 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कंधला में अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव का आरोप
कैराना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कांधला के व्यापारी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा से मुलाकात करते हुए बताया कि कांधला में दो दिन तक प्रशासनिक एवं पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। आरोप है कि अतिक्रमण हटवाने में टीम ने भेदभाव किया। व्यापारियों ने कहा कि टीम ने उन व्यापारियों की दुकानों के आगे से टीन शेड और छज्जे तुड़वा दिए, जिनकी दुकानें रोड से काफी पीछे थीं, जबकि सड़कों पर रखे खोखे नहीं हटवाए गए। व्यापारियों का यह भी कहना था कि वह किराये पर दुकान करते हैं, जबकि दुकान मालिक उनकी दुकानों के सामने ही ठेली भी लगवा देता है, जिसके बदले प्रतिमाह कुछ रकम भी ली जाती है। ठेलियों और खोखों के कारण ही अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने शौचालय की स्थिति भी ठीक कराने की मांग की। एसडीएम ने व्यापारियों को निष्पक्ष कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्रज बिहारी मित्तल, सचिन गोयल, तरुण सैनी, संजय मित्तल, सन्नी चावला, इकराम जंग, संजीव भाटिया, इकराम चौधरी, मोनू सैनी, जाहिद राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed