फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एक शाम, अटल जी के नाम

एक शाम, अटल जी के नाम

Sun, 16 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
एक शाम, अटल जी के नाम
शामली। भारतीय जनता पार्टी विधान सभा शामली के द्वारा रविवार को अटल जी की प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर काव्यंजलि एक शाम अटल जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम गंगा मंदिर बड़ा बाजार में एक शाम अटल जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के संयोजक शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में हमारे क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने अटल जी के जीवन पर काव्य पाठ किया। आमंत्रित कवियों में मुख रूप से अंसार सिद्धिकी, प्रीतम सिंह प्रीतम, अनिल पोपट, सुनील अरोरा, सौरभ आर्य, प्रमोद कोरी, अनुराग शर्मा, गीता कांबोज, उत्तम नामदेव आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल रहे। उन्होंने अटल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संचालन नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक ने किया। मौके पर रामजी लाल कश्यप, राजन बत्रा, अरविंद संगल, सतवीर वर्मा, प्रसन्न चौधरी, पूरण चंद जाटव, संदीप नामदेव, पंकज कश्यप, राजेश संगल, रोबिन गर्ग, नवीन गर्ग, गौरी शंकर जिंदल, सतीश गोयल, संतोष विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा, देवाशीष वर्मा, ऋषिपाल सैनी, कार्तिक सरोहा, डॉ. सुनील कश्यप, नसीम अहमद, जुबेर अब्बासी, मोहम्मद इलियास, योगेंद्र निर्वाल, विनय गर्ग, नेमचंद कश्यप, स्पर्श भटनागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed