फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले के 36 हजार लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

जिले के 36 हजार लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिले के 36 हजार लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
शामली।
विज्ञापन

पीएम मोदी की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के लिए शामली जनपद के 36,652 लोगों का चिन्हीकरण किया गया है। योजना में चयनित होने पर परिवार के मुखिया का पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा होगा, जिससे परिवार के सदस्य को गंभीर बीमार होने पर किसी भी बड़े अस्पताल में इलाज कराया जा सकेगा।
आयुष्मान भारत योजना के लिए चिन्हीकरण का आधार 2011 की जनगणना और सोशियो इकोनोमिक सर्वे को बनाया गया है, जिसमें आर्थिक आधार पर ही हर वर्ग से व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। योजना के पात्रों को कार्ड जारी किए जाएंगे। उसके जरिये पात्र व्यक्ति के परिवार को किसी भी गंभीर बीमारी के लिए उपचार कराने में दिक्कत नहीं होगी। प्रत्येक परिवार का पांच पांच लाख रुपये का बीमा होगा, जिससे पैनल और अनपैनल्ड अस्पताल तथा किसी भी सामान्य अस्पताल में उपचार कराया जा सकेगा। यह हेल्थ बीमा कैशलेस होगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सफल कुमार ने बताया कि आर्थिक आधार सर्वे के मुताबिक जिले के 36,652 लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लिए चिह्नित किया गया है। आठ जून से इस सूची का सत्यापन कराया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, तो उसका नाम सूची से निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुरुआत में परिवार के पांच सदस्य होंगे कवर
आयुष्मान भारत योजना के तहत शुरुआत में चयनित परिवार के पांच सदस्यों को हेल्थ बीमा में कवर किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ लेता है, तो उसके लिए उसका आधार कार्ड होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने रवाना किए प्रचार वाहन
आयुष्मान भारत योजना के संबंध में बुधवार को सीएमओ कार्यालय से प्रचार वाहन (ई रिक्शा) निकाले गए। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। बताया कि आयुष्मान भारत योजना के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार, डॉ. केपी सिंह, डीसीपीएम फईम अहमद, आरआई सहायक दीपक शर्मा, नोडल अधिकारी अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed