फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रॉयल्टी जमा नहीं करने पर ईंट भट्टा मालिकों को नोटिस

रॉयल्टी जमा नहीं करने पर ईंट भट्टा मालिकों को नोटिस

Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रॉयल्टी जमा नहीं करने पर ईंट भट्टा मालिकों को नोटिस
रॉयल्टी जमा नहीं कराने पर ईंट भट्टा मालिकों को नोटिस
विज्ञापन


शामली। दो साल से रॉयल्टी जमा नहीं कराने पर जिला प्रशासन ने जिले के 150 से ज्यादा ईंट भट्टा संचालकों को नोटिस भिजवाए हैं। यदि रॉयल्टी जमा नहीं की जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि जनपद में 186 ईंट भट्टे हैं। इनमें से अधिकांश ने वर्ष 2015-16 और 2016-17 के दौरान ईंट पथाई के लिए किए गए मिट्टी खनन की रॉयल्टी जमा नहीं कराई है। खनन विभाग ने इस पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल ईंट भट्टा संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। यदि इसके बावजूद रॉयल्टी जमा नहीं कराई जाती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि रॉयल्टी जमा नहीं करने वाले करीब 150 ईंट भट्टा संचालकों को नोटिस भिजवाए गए हैं।
विज्ञापन

आचार संहिता हटते ही शुरू हुए तबादले
शामली। कैराना उपचुनाव को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता हटते ही प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले प्रारंभ हो गए हैं। इसी के चलते शामली के कृषि उपनिदेशक डाक्टर रामबीर कटारा का तबादला बदायूं हो गया है। अधिशासी अधिकारी लालचंद का तबादला जौनपुर जनपद के लिए हुआ है। हालांकि शामली जनपद में 10 नगर निकाय हैं। सभी निकायों में अधिशासी अधिकारी नियुक्त नहीं है, जिसके चलते एक एक अधिशासी अधिकारी को दो निकायों का कार्यभार मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed