{"_id":"5af9d99e4f1c1b1b5e8b4829","slug":"91526323614-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाल किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाल किया जागरुक
Updated Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली
जलालाबाद।
नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने उपचुनाव को लेकर कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कस्बे के मुख्य बाजारों और गलियों में घूमकर नारे लगाकर लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत जलालाबाद के नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुुुुभारंभ प्रधानाचार्य मोहम्मद अदीब अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर कस्बे के रेलवे रोड, नया बस स्टैंड, पाल मार्किट, बंबा चौक, कुरैशी चौक, इंद्रागेट, रोडवेज बस स्टैंड से होते हुए कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जोर से नारे लगाते हुए सभी से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। प्रधानाचार्य ने सभी को मतदान का महत्व समझाया और सभी से अपने अपने अपने परिजनों, रिश्तेदार और पड़ोसियों को मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की। इस दौरान रैली संयोजक बाबू नीरज कुमार के साथ योगेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, हरबीर सिंह, मनीष पंवार, तोहिद अहमद, प्रवेश कुमार, इस्ताकार अहमद, अनिल सैनी, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।