{"_id":"5ab6a47b4f1c1ba2238b70ed","slug":"91521919099-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए हुई 103 शिक्षकों की साक्षात्कार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए हुई 103 शिक्षकों की साक्षात्कार परीक्षा
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए हुई 103 शिक्षकों का साक्षात्कार
शामली। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के चयन के लिए बीआरसी बनत में साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में डायट प्राचार्य के साथ ही अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता भी शामिल रहे। साक्षात्कार में 103 शिक्षक व प्रधानाध्यापक शामिल हुए। साक्षात्कार परीक्षा के बाद सभी से स्कूल में तैनाती के लिए विकल्प पत्र भरवाएं गए। वहीं चयनित सभी स्कूल भी रंगाई पुताई कराकर चमका दिए गए हैं। एक अप्रैल से ही नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। जल्द ही चयनित शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की तैनाती की सूची जारी कर दी जाएगी।
जनपद में नए सत्र से अंग्रेजी माध्यम से चलने वाले 40 प्राथमिक स्कूलों की तैयारी जोरों से चल रही है। 40 स्कूलों में 200 पदों के सापेक्ष परीक्षा के लिए आवेदन निकाले गए थे। 21 मार्च को मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में 143 आवेदकों में से 111 ने 50 अंकों की लिखित परीक्षा दी थी, जिसके बाद शनिवार को कस्बा बनत स्थित बीआरसी पर 50 अंकों की साक्षात्कार परीक्षा ली गई। परीक्षा में 111 में से 103 ही अभ्यर्थी साक्षात्कार परीक्षा देने पहुंचे। साक्षात्कार परीक्षा के बाद सभी से स्कूलों की तैनाती के लिए विकल्प पत्र भरवा लिए गए, जिसमें प्रत्येक शिक्षक व प्रधानाध्यापक से तीन-तीन स्कूल भरवाएं गए। जिला समन्वयक सुधीर ने बताया कि अगले सप्ताह लिखित व साक्षात्कार की परीक्षा की मेरिट सूची तैयार कर जारी कर दी जाएगी। साक्षात्कार लेने वालों में डायट प्राचार्य भीम सिंह, बीएसए चंद्रशेखर, राजकीय इंटर कॉलेज कांधला की अंग्रेजी प्रवक्ता पूजा, आरके इंटर कॉलेज अंग्रेजी प्रवक्ता नरेश कुमार, मुजफ्फरनगर से प्रवक्ता रामकुमार शर्मा व डीसी सुधीर मौजूद रहे।
मम्मी देती रही साक्षात्कार, पापा खिलाते रहे बच्चों को
बनत बीआरसी पर हुई साक्षात्कार परीक्षा में काफी महिला शिक्षिका अपने अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंची। जब उन महिला शिक्षिकाओं का साक्षात्कार परीक्षा के लिए अंदर जाने का नंबर आया तो वह अपने पति को बच्चों को खिलाने के लिए सौंपकर अंदर कमरे में परीक्षा के लिए अंदर पहुंची।