{"_id":"5a6a25254f1c1b72268b675b","slug":"91516905765-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ दिलाई
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैराना ।
क्षेत्र के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। लोगों को मतदान की महत्ता समझाई गई और मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका कैराना के सभाकक्ष में अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने पालिका कर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर राकेश कुमार, मदनलाल, तासीम अली, अनिल कुमार, इनाम हसन, उमेश कुमार, इरशाद अली, जैगम अली, मो. कौसर, रविंद्र कुमार, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे। कैराना कोतवाली प्रांगण में पुलिसकर्मियों को मतदाता दिवस पर मतदान की शपथ दिलाई गई। यहां एसएसआई अमन सिंह, एसएसआई सुनील दत्त, एसआई सतपाल सिंह, एसआई बाबूराम, एसआई शोकेंद्र पाल, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई जयकिशोर आदि मौजूद थे।
उधर, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बुच्चाखेड़ी की बालिकाओं द्वारा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बालिकाओं ने लोगों से हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान एनपीआरसी हारुन चौहान, नाजिम अली, ब्रजेश, गणपत सिंह, प्रेम सिंह, धर्मपाल, अमित कुमार, दीपक कुमार, रामकुमार, बेबी रानी आदि का सहयोग रहा।