{"_id":"5a11d1214f1c1b9e678bca70","slug":"91511117089-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम शपथ लेते है यातायात नियमों का पालन करेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम शपथ लेते है यातायात नियमों का पालन करेंगे...
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यातायात जागरूकता माह के तहत परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के प्रयास से एसटी तिराहे पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें दुर्घटनाओं का शिकार हुए लोगों को श्रद्घांजलि दी गई। अधिकारियों ने मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
उपसंभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के प्रयास से नगर के एसटी तिराहे एक भावपूर्ण श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले एडीएम शिव बहादुर सिंह, एआरटीओ मुंशीलाल और सीओ यातायात पुलिस एके सिंह ने दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल जलाई। इसके बाद उन्होंने मौजूद सभी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई कि हम सब यातायात नियमों का पालन करेंगे। दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करेंगे, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे, कभी गलत साइड में वाहन नहीं चलाएंगे।