{"_id":"596a677e4f1c1b854e8b4572","slug":"91500145534-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर सब पढ़े, सब बढ़े का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर सब पढ़े, सब बढ़े का दिया संदेश
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में रैली निकाली गई। बच्चों ने बैनर लेकर नारे लगाते हुए गलियों में घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को गांव महावतपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहनलाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके साथ ही बच्चों ने हाथों में बैनर व नारे लिखी तिख्तियां लेकर गांव की गलियों से होते हुए नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। जिसमें बच्चों ने सब पढ़े, सब बढ़े, सब बच्चे स्कूूल चलें, पढ़े भारत, बढ़े भारत आदि नारे देते हुए सभी को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक अमित कुमार व फकीर चंद ने बिना पढ़ाई करने वाले बच्चों के परिजनों से बात कर उनका दाखिला हर हाल में सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। इस दौरान संजय कुमार, रजनी देवी, प्रिया तायल, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।