{"_id":"5b8055c242c79246700233b0","slug":"81535137218-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल की गाड़ी के बोनट में फंसा बंदर का बच्चा, बंदरों का लगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल की गाड़ी के बोनट में फंसा बंदर का बच्चा, बंदरों का लगा जमावड़ा
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कोतवाली में खड़ी दमकल विभाग की गाड़ी पर शुक्रवार को बंदरों के झुंड का कब्जा रहा। कोतवाली में दमकल की गाड़ी खड़ी रहती है। दोपहर तीन बजे एक बंदर का छोटा बच्चा गाड़ी के आगे शीशे पर उछल कूद मचा रहा था। इसी दौरान बच्चा गाड़ी के आगे लगी बोनट की जाली के पीछे इंजन के पास जाकर फंस गया। उसके शोर मचाने पर बंदरों के झुंड गाड़ी पर चढ़ गया। इस दौरान अगर कोई पुलिस कर्मी गाड़ी से बच्चे को बाहर निकालने के लिए गाड़ी के नजदीक जाने लगा तो बंदर उनके पीछे भागने लगते। इस दौरान बंदरों ने कोतवाली में जमकर उत्पात मचाया। आधा घंटे तक बंदरों के उत्पात के बाद बंदर बच्चा स्वयं गाड़ी के बोनट से बाहर निकल गया। जिसके बाद सभी बंदर वहां से चले गए।