{"_id":"5b65ef454f1c1b61508b718c","slug":"81533407045-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का रूट निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का रूट निर्धारित
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर होगी फूलों की बारिश
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने और कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए हैलीकॉप्टर का रूट निर्धारित कर दिया गया है। पुष्प वर्षा और निगरानी का कार्यक्रम पांच से नौ अगस्त तक रखा गया है।
पुष्प वर्षा का रूट कैराना यमुना पुल से कैराना कस्बा, शामली शहर से होते हुए बनत कस्बा और मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा लालूखेड़ी तक पुष्प वर्षा होगी। वहीं, वापसी में लालूखेड़ी से कस्बा बनत होते हुए शामली शहर में विजय चौक से मेरठ करनाल हाइवे पर गाडीवाला चौराहा होते हुए हरियाणा बॉर्डर बिडौली यमुना पुल तक कांविड़यों पर फूलों की बारिश कराने की योजना है। हेलीकॉप्टर से वर्षा के लिए फूलों की व्यवस्था अलग अलग तहसील स्तर पर कराई जानी है। पांच और छह अगस्त को कैराना तहसील, सात और आठ अगस्त को शामली तहसील तथा नौ अगस्त को ऊन तहसील को फूलों की व्यवस्था करानी है। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि हरिद्वार से कांवड़ ला रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कराई जानी है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में हैलीपेड रहेगा। वहां से हैलीकॉप्टर में फूल लादे जाएंगे। इसके बाद कांवड़ मार्ग पर पुष्प वर्षा कराई जाएगी। पुष्प वर्षा के साथ ही हैलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी भी होगी।