फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस कांस्टेबल बनकर मनचलों को सिखाएंगी सबक

पुलिस कांस्टेबल बनकर मनचलों को सिखाएंगी सबक

Tue, 19 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल बनकर मनचलों को सिखाएंगी सबक
शामली।
विज्ञापन

युवतियों में पुलिस भर्ती को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। युवतियों का कहना है कि काफी समय से पुलिस मेें भर्ती होने के लिए मेहनत कर रही हैं। वह पुलिस कांस्टेबल बनकर आए दिन लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाएंगी। वहीं आगे भी तैयारी कर आईएस बनकर देश से भ्रष्टाचार खत्म करेंगी।
सोमवार को जनपद में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते बाहर आने पर कुछ महिला अभ्यर्थियों से पुलिस में भर्ती होने को लेकर उनके विचार जाने। जिसमें मोनिका चौहान गांव लंबिया जिला बिजनौर की युवती ने बताया कि वह पुलिस में भर्ती होकर कॉलेज में जाते समय लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाएंगी। आजकल के युवा नशे की हालत में कॉलेजों के बाहर खड़े होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। अगर वह भर्ती हुई तो ट्रेनिंग पूरी करते ही अपना नाम मनचलों को सबक सिखाने वाली एंटी रोमियो टीम में लिखवाएगी। गांव चांदपुर जिला बिजनौर की युवती संगीता शर्मा का कहना है कि गांव के लोग लड़कियों को हमेशा कमजोर मानते हैं। वह पुलिस में भर्ती होकर ऐसे लोगों की सोच को जवाब देना चाहती है। वह अपनी रक्षा स्वयं करना चाहती है।
विज्ञापन

जिला बिजनौर के गांव सिकंदरपुर की युवती आकांक्षा ने बताया कि वह बीए पास है। पुलिस में भर्ती होकर वह इस क्षेत्र में पहले पायदान पर पैर रखना चाहती है। जिसके बाद वह आईएस की तैयारी कर अधिकारी बनकर देश से भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती है। वहीं फरीदपुर गांव की स्वाती ने बताया कि उनकी मां शकुंतला का सपना बचपन से ही उन्हें पुलिस में भेजने का था। पुलिस में भर्ती होकर समाज सेवा करते हुए वह अपनी मां का सपना पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed