{"_id":"5aea05e44f1c1b86098b7da6","slug":"81525286372-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
शामली।
कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव ताजपुर सिंभालका में महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने पति, जेठ और सास के खिलाफ गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी भावना की शादी 18 फरवरी 2013 को ताजपुर सिंभालका गांव निवासी नरेंद्र पुत्र तेजपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद भावना ने एक बेटी और बेटे को जन्म दिया। बेटे की चार माह की उम्र में मौत हो चुकी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर भावना का उत्पीड़न करते थे और अक्सर मारपीट की जाती थीं। उधर, भावना के भाई सहदेव ने बताया कि मंगलवार देर रात नरेंद्र ने कॉल करके कहा कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। बुधवार तड़के वह गांव ताजपुर सिंभालका पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि भावना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसका शव कमरे में पड़ा हुआ था। मौके पर चूड़ियां टूटी हुई थीं और मकान में चूल्हा भी टूटा हुआ था। सहदेव ने आरोप लगाया कि उसकी बहन भावना को पति नरेंद्र, जेठ पुष्पेंद्र और सास कमला ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। उधर, सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाकर पंचनामा भरने के बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। भावना के भाई सहदेव की तहरीर पर शामली कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।