{"_id":"5a3ff3884f1c1ba12d8ba8ea","slug":"81514140552-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंबे पर तार जोड रहे युवक को पडौसी ने पीटकर किया घायल,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंबे पर तार जोड रहे युवक को पडौसी ने पीटकर किया घायल,
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
झिंझाना।
क्षेत्र के गांव श्यामनगर में खंभे पर बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चलने से एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी झिंझाना में उपचार दिलाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस नामजद आरोपियों को तलाश कर रही है।
रविवार को क्षेत्र के गांव श्यामनगर में दीपक पुत्र रगबीर अपने पडोसी ईश्वर की छत पर चढ़कर बिजली के खंभे पर तार डाल रहा था। इसी बात पर ईश्वर से झड़प होने पर बीच बचाव में आए कुछ लोगों ने लाठी व धारदार हथियारों से काट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्र को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया है। पीडित रगबीर ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट कर जानलेवा हमला करने की तहरीर थाना झिंझाना में दी है। थाना प्रभारी उमेंश रोरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।