{"_id":"614780cd8ebc3e3ee81cb06e","slug":"814-patients-were-treated-in-arogya-mela-shamli-news-mrt556986780","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में 814 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में 814 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन
शामली के हरड फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अरोग्य स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारं?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य मेले में 814 मरीजों का हुआ उपचार
शामली। कोरोना संक्रमण काल में बंद चल रहे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला छह माह बाद फिर शुरू हो गया है। कोरोना के बाद पहले स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या कम रही। इसकी वजह प्रचार-प्रसार कम होना माना जा रहा है। स्वास्थ्य मेले में 814 मरीजों का उपचार दिया गया।
शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित करने के निर्देश दिए थे। कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च में आरोग्य मेला बंद हो गया था। छह माह बाद रविवार को जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। कोरोना काल के बाद शुरू हुए पहले स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या कम रही। सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक व स्टाफ मरीजों की इंतजार करते देखे गए। आरोग्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम खांसी और खुजली के मरीज ज्यादा रहे।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आरोग्य मेले में कुल 814 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इनमें 344 पुरुष, 346 महिला और 124 बच्चों की जांच कर उपचार व दवा दी गई। सबसे ज्यादा 102 मरीज लांक पीएचसी पर आए जबकि सबसे कम सात मरीज बरखंडी पीएचसी पर रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य मेले में 174 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि हर रविवार को जिले की सभी पीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित किया जाएगा। अगले स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या और ज्यादा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आरोग्य स्वास्थ्य मेले की स्थिति
पीएचसी -25
चिकित्सक - 33
पैरा स्टाफ - 187
पुरुष मरीज - 344
महिला मरीज - 346
बच्चे - 124
गोल्डन कार्ड - 174

शामली के हरड फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गर्भवती महिला का फल देते प्रभारी मंत्री- फोटो : SHAMLI