फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   800 bigha wheat crop ash

800 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 12 Apr 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
800 bigha wheat crop ash
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। क्षेत्र के गांव खोडसमा में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन देखते ही देखते करीब आठ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पर मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। 
विज्ञापन


मंगलवार को चौसाना के खोडसमा में दोपहर सिखों के डेरों पर जंगल में पकने के बाद कटाई को तैयार खड़ी किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में तेज हवाओं के कारण आग इतनी भयानक हो उठी की हजारों बीघा गेहूं  की फसल के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने आग बुझाने के लिये  हरसंभव प्रयास किया। आग लगने के दौरान दूसरे खेतों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टरों से फसल के एक हिस्से को टीलर से बहा दिया। 
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद सैकड़ों किसानों के अथक प्रयास के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया  गया, लेकिन तब तक करीब आठ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों ने फायर ब्रिगेड को भी फोन कर सहायता मांगी, लेकिन गाड़ियां बाद में पहुंची। केवल  खानापूर्ति के लिए हजारों बीघा फसल की आग को बुझाने के लिए केवल 400 लीटर टैंक की गाड़ी ही पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से फतेह सिंह पुत्र हरी सिंह की 70 बीघा, सुरेंद्र पुत्र बल्कीराम 30 बीघा, मंगत पुत्र शांतिलाल 40 बीघा, जगतार व जगजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह 40 बीघा, जसबीर पुत्र जीताराम 40 बीघा,  बलबीर सिंह पुत्र जीताराम 55 बीघा, बलविंद्र पुत्र सुरता 60 बीघा, सोमपाल सहित परिवार 40 बीघा, नवाब सहित परिवार 35 बीघा,  दिलीप सिंह पुत्र जीताराम 35 बीघा, सतपाल पुत्र बलकीराम 20 बीघा, सहेंद्र पुत्र बंता सिंह 25 बीघा, गुरुनाम कौर पत्नी तेजपाल 30 बीघा, दारा सिंह पुत्र मक्खन सिंह 50 बीघा, मुख्तयार सिंह पुत्र रूढसिंह 50 बीघा,  सुरेश पुत्र बल्किराम 15 बीघा, साहब सिंह पुत्र हरी सिंह 20 बीघा, रामकुमारी पत्नी जिंदरपाल 55 बीघा फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed