फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   785 people get anti-coronary vaccine in 20 booths

20 बूथों पर 785 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

Fri, 14 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
785 people get anti-coronary vaccine in 20 booths
20 बूथों पर 785 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को 20 बूथों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य के सापेक्ष 26.17 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। लक्ष्य के सापेक्ष 785 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि जिला अस्पताल और सीएचसी शामली समेत 12 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, पीएचसी बनत, पीएचसी लांक, पीएचसी बहावड़ी और पीएचसी सिलावर, स्वास्थ्य केंद्र गोहरनी व बुटराड़ा में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सभी 20 बूथों पर 3000 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा था। 785 को ही कोरोनारोधी टीके लगाए गए, जिनमें 544 लोगों को पहली डोज का और 241 लोगों को दूसरी डोज के टीक लगे हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 26.17 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 81 वॉयल खर्च हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 64315 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 44.98 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 15266 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है।

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में शिफ्ट हुआ बूथ
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में संचालित कोविड वैक्सीनेशन बूथ अब राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली सेंट आरसी स्कूल के सामने शिफ्ट हो गया है। शनिवार से कोविड टीकाकरण का कार्य राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली में संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed