फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेपल्स में विश्व पुस्तक एकाधिकार दिवस पर जानकारी दी

मेपल्स में विश्व पुस्तक एकाधिकार दिवस पर जानकारी दी

Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
मेपल्स में विश्व पुस्तक एकाधिकार दिवस पर जानकारी दी
मेपल्स में विश्व पुस्तक एकाधिकार दिवस पर जानकारी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मेपल्स एकेडमी में विश्व पुस्तक एकाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अध्यापकों को अपने विषय से संबंधित पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया गया।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने कहा कि 193 सदस्य देश तथा 6 सहयोगी सदस्यों की संस्था यूनेस्को द्वारा विश्व पुस्तक तथा स्वामित्व दिवस का औपचारिक शुभारंभ 23 अप्रैल 1995 को किया गया। वर्तमान में यह आयोजन विश्व के 100 देशों में इंग्लैंड तथा आयरलैंड को अपवाद स्वरूप छोड़कर किया जाता है। स्थानीय कारणों से इंग्लैंड तथा आयरलैंड में यह आयोजन तीन मार्च को होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रवृत्ति को विशेषकर बच्चों में लाखों नागरिक, सैकड़ों स्वयंसेवी संगठन, शैक्षणिक, सार्वजनिक संस्थाएं, व्यावसायिक समूह तथा निजी व्यवसाय से जुडे़ व्यक्ति ‘विश्व पुस्तक तथा विश्व कॉपी राइट दिवस मनाते हैं। उन्होंने बताया कि इस पृष्ठभूमि तथा वर्तमान सामाजिक एवं शैक्षणिक वातावरण के परिणामस्वरूप विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस ऐतिहासिक महत्व हो गया है। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक प्रताप सिंह, कृशनेन्दू, सुभ्रो दत्ता, दुष्यंत, अध्यापिका पिंकी बालियान, रजनी चौधरी, नीतू मलिक, सुजाता चौहान, सुशीला, रमशा, रिया अरोरा, साधना त्यागी, सोनी शर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed