फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इंतजार खत्म: यात्रियों की सुविधाओं का आगाज, क्रिसमस ड़ें पर हरियाणा के शहरों में दौड़ेगी यूपी रोडवेज की बसें

इंतजार खत्म: यात्रियों की सुविधाओं का आगाज, क्रिसमस ड़ें पर हरियाणा के शहरों में दौड़ेगी यूपी रोडवेज की बसें

Sun, 23 Dec 2018 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
इंतजार खत्म: यात्रियों की सुविधाओं का आगाज,    क्रिसमस ड़ें पर हरियाणा के शहरों में  दौड़ेगी यूपी रोडवेज की बसें
इंतजार खत्म: यात्रियों की सुविधाओं का आगाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आखिर वह दिन आ गया जिसका सभी को इंतजार था। क्रिसमस ड़े पर यूपी रोडवेज की बसें हरियाणा के करनाल, पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के लिए दौड़ेंगी। मंगलवार को दोपहर 12 बजे शामली रोडवेज बस अड्डे से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल मुजफ्फरनगर डिपो की शामली से करनाल ओर पानीपत के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
हरियाणा ओर यूपी समझौते के अनुसार पानीपत- करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर जिलों के लिए यूपी रोडवेज बसों के संचालन के लिए 29 परमिट पर काउंटर साइन हुए हैं। क्रिसमस डे 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शामली रोडवेज बस स्टेशन से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल शामली से करनाल व शामली पानीपत के लिए यूपी रोडवेज बसों का के संचालन का शुभारंभ करेंगे। 26 दिसंबर को गंगोह में विधायक प्रदीप चौधरी व 27 दिसंबर को सांसद राघव लखनपाल द्वारा यूपी रोडवेज बसों का शुभारंभ करेंगे। शामली में कार्यक्रम के दौरान आरएम मनोज पुंडीर, एआरएम मुजफ्फरनगर, खतौली मौजूद रहेंगे। इसके बाद, यूपी रोडवेज बसों का टाइम टेबिल तैयार कर जारी कर दिया जाएगा। उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि आगामी 15 जनवरी को जलालाबाद डिपो का शुभारंभ कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशानुसार डिपो की कार्यशाला का शुभारंभ किया जाएगा। उधर, मेरठ रीजन के आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि वह लखनऊ से आ रहे हैं। परमिट के काउंटर साइन के लिए गइ टीम के आने की जानकारी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही मेरठ डिपो शामली होकर करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के लिए यूपी रोडवेज बसो का शुभारंभ कर देगा।
विज्ञापन

चार साल पहले प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
शामली। हरियाणा के शहरों में यूपी रोडवेज बसों का सीधे संचालन नहीं होने की समस्या को चार साल पहले अमर उजाला ने प्रमुख रूप से मुद्दा बनाया था। जनप्रतिनिधियों व यूपी रोडवेज के अफसरों को हरियाणा से समझौता वार्ता के लिए जागरूक किया। चार साल के अथक प्रयास से दोनो राज्यों के बीच समझौता होने के बाद अमर उजाला परिवहन समस्याओं को उठाता रहा है। आखिर अमर उजाला की पहल रंग लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर रीजन के रूट के नाम------1- मुजफ्फरनगर से देवबंद, नानौता -गंगोह होकर करनाल।
2- सहारनपुर से यमुना होकर करनाल।
3- सहारनपुर से गंगोह करनाल।
4- सहारनपुर से यमुनानगर व कुरुक्षेत्र।
5- मुजफ्फरनगर- शामली, पानीपत।
6- सहारनपुर से थानाभवन व झिंझाना, पानीपत।
7- मुजफ्फरनगर- थानाभवन झिंझाना, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed