{"_id":"5bec6bafbdec22174b2c38e5","slug":"71542220719-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परहेज और नियमित व्यायाम ही मधुमेह से बचाव का सबसे बड़ा उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परहेज और नियमित व्यायाम ही मधुमेह से बचाव का सबसे बड़ा उपाय
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से बढ़ रहा है मधुमेह
शामली। विश्च मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में सीएमओ ने कहा कि परहेज और नियमित व्यायाम ही मधुमेह से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
पूर्वी यमन नहर स्थित सीएमओ कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सीओ राजकुमार ने कहा कि मधुमेेह रोग तेजी से बढ़ रहा है। लगातार इसके रोगियों की संख्या बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। फिजिशयन के पास पहुंचने वाला हर चौथा मरीज इसका शिकार है। मधुमेह के कारण और निवारण के बारे में बताया। कहा कि मधुमेह के मरीज को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। पैदल चलने की आदत भी डालनी चाहिए। उन्होंने मधुमेह के रोगियों को गुड़, शक्कर, शहद ,मिठाई, तेल युक्त आहार ,केक ,सूखे मेवे ,शराब बीयर ,चाकलेट ,आम ,केला आदि नहीं खाना चाहिए।
गोष्ठी में एसीएमओ डॉक्टर नेतराम ने कहा कि मधुमेह से बचाव का सबसे बड़ा उपाय परहेज है। इस बीमारी से गुुर्दे खराब होने का डर रहता है। आंखों की रोशनी भी जाने का खतरा बन जाता है। बेहतर होगा कि इसके रोगी को नियमित शुगर जांच और चिकित्सीय उपचार लेते रहना चाहिए। एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर आरके सागर, डॉक्टर डीबी सिंह, शिक्षा अधीक्षक आशुतोष श्रीवास्तव, फईम अहमद, राम ललित वर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे। विभाग ने आशाओं और स्टाफ नर्स द्वारा अस्पताल परिसर रैली भी निकाली।