फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पंजाबी समाज सेवा दल के अध्यक्ष बने प्रवीण अरोरा

पंजाबी समाज सेवा दल के अध्यक्ष बने प्रवीण अरोरा

Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी समाज सेवा दल के अध्यक्ष बने प्रवीण अरोरा
पंजाबी समाज सेवादल के अध्यक्ष बने प्रवीण अरोरा
विज्ञापन

शामली।
शहर का पंजाबी समाज दो खेमों में बंट गया है। पंजाबी समाज सेवा दल के नाम से नया संगठन बनाया गया है। इसके अध्यक्ष प्रवीण अरोरा और महामंत्री अश्वनी कपूर बनाए गए हैं।

मंगलवार रात मोहल्ला खत्रीयान में प्रवीण अरोरा के निवास पर पंजाबी समाज के लोगों की बैठक हुई। उसमें सर्वसम्मति से पंजाबी समाज सेवा दल का गठन करके प्रवीण अरोरा को अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद अध्यक्ष प्रवीण अरोरा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। उसमें सुंदरलाल कपूर, सरदार श्याम सिंह, कैलाश बत्रा, अशोक अरोरा, रमेश बजाज और राधेश्याम भारती को संरक्षक बनाया गया, जबकि भूषण बजाज व कृष्ण जुनेजा को उपाध्यक्ष, अश्वनी कपूर को महामंत्री तथा हरविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण अरोरा ने कहा कि पंजाबी समाज के हित में कार्य करने के लिए संगठन का गठन किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व से शहर में पंजाबी समाज सेवा सभा के नाम से एक संगठन चल रहा है, जिसकी कार्यकारिणी का गठन पिछले महीने हुआ था और राजन बत्रा को अध्यक्ष चुना गया था। अब नया संगठन बनने से पंजाबी समाज दो खेमों में बंटा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed