फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भगवान की महिमा को जाने वाला भक्त होता है- साक्षी गोपालदास

भगवान की महिमा को जाने वाला भक्त होता है- साक्षी गोपालदास

Sat, 30 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भगवान की महिमा को जाने वाला भक्त होता है- साक्षी गोपालदास
भगवान बड़े दयालु और कृपालु : साक्षी गोपालदास
विज्ञापन

शामली। साक्षी गोपालदास महाराज ने कहा कि जो भक्त भगवान की महिमा को जान जाता है, वह सीधे मोक्ष को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि जो जानकार भी भगवान का निरादर करता है, वह हमेशा पाप का भागीदार बना रहता है।
शुक्रवार को शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज में इस्कान प्रचार समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के सातवें दिन कुरुक्षेत्र से आए इस्कान प्रचार समिति के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भगवान के दिव्य स्वरूप का ज्ञान का भंडार है। भगवान का स्वरूप का सतचित और आनंद को देने वाला है। उनका एक स्वरूप ब्रह्म भी है, जो जीव की आत्मा को पवित्र करने का काम करता है। भगवान बड़े दयालु और कृपालु हैं। भगवान की सभी जीवों पर नजर रहती है। सभी का कर्मों के आधार पर भविष्य तय करते हैं। भगवान का साकार रूप से जीव का कल्याण होगा। इस मौके पर श्री हरि नाम संकीर्तन वैष्णव भक्तों को कराया। आयोजन समिति विनय बंसल, सुधीर बंसल, राधा शरण दास, राधा गोपाल दास, पुरीदास, विजेंद्र गुप्ता, रोहताश उपाध्याय, नवीन संगल, भारत संगल, पुष्पा, प्रिया देवी दास, दीपा गुप्ता, पार्वती देवी, अंबिका देेवी, प्रमोद ऐरन, इंदु अरोरा, अर्चना, यशपाल पंवार, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, दासी, पवन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में निकलेगी आज जगन्नाथ यात्रा
शामली। इस्कान प्रचार समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ यात्रा साक्षीगोपाल दास के सानिध्य में शहर के बड़ा बाजार स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा से शनिवार को शाम चार बजे रवाना होगी। शहर के बड़ा बाजार, शिवचौक, रेलवे रोड, तालाब रोड होते हुए शिवगज मंडी से होकर नगर भ्रमण के बाद रात आठ बजे शिवगंज मंडी में समाप्त होगी। इस दौरान बाबा जगन्नाथ का स्वागत किया जाएगा। रात्रि 12 बजे आरती के बाद हिंदू कन्या इंटर कालेज में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed