{"_id":"5af9d9b04f1c1beb408b545d","slug":"71526323632-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले में सफाई कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले में सफाई कराने की मांग की
Updated Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
कस्बा के मोहल्ला खैल निवासी लोगों ने पालिका प्रशासन और डीएम से मोहल्ले में फैली गंदगी को हटाए जाने की मांग की है।
मोहल्ला खैल में वर्षों पूर्व पालिका की खाली पड़ी जमीन के समीप एक कुंआ बना हुआ था। कुएं सूख जाने के बाद कुछ लोगों के द्वारा वहां पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया था। मोहल्लेवासी डॉ. मनोज, देवेंद्र, शेरू, इरफान, अनीस, रईस, राकेश के अनुसार अब कुछ समय से पालिका के कुछ सफाई कर्मी भी यहां पर कूड़े का ढेर लगा रहे है। जहां चारों ओर प्रशासन के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम किया जा रहा है। वही कांधला पालिका के कुछ सफाई कर्मियों के द्वारा मोहल्ले में गंदगी फैलाने का काम किया जा रहा है। मोहल्ले में फैली इस गंदगी के कारण लोगों का अपने घरों से निकला मुश्किल हो गया है। अब बरसात के बाद गंदगी के ढेर में पानी जमा होने के कारण ओर अधिक दुर्गंध आने लगी है। इस गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भय लोगों में बना हुआ है । मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन व जिलाधिकारी से अपनी समस्या के समाधान की मांग की है।