{"_id":"5aad59424f1c1bc4758b5e4b","slug":"71521310018-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों की 21 मार्च की परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों की 21 मार्च की परीक्षा स्थगित
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों की 21 मार्च की परीक्षा स्थगित
शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम 19 से 23 तक घोषित किया गया था, जिसमें 21 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित करते हुए 24 मार्च को कराया जाएगा। 21 मार्च को प्राथमिक स्तर की सुबह की पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर सुबह की पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में कला, संगीत व पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा होनी थी। उन्होंने परीक्षा को स्थगित करने का कारण 21 मार्च को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के चयन के लिए मुजफ्फरनगर डायट में परीक्षा होना बताया।