फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्राइवेट छात्रों के प्रवेशपत्रों में बदले विषय

प्राइवेट छात्रों के प्रवेशपत्रों में बदले विषय

Sun, 04 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट छात्रों के प्रवेशपत्रों में बदले विषय
प्राइवेट छात्रों केे प्रवेशपत्रों में बदले विषय
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को मिल रहे प्रवेशपत्रों में हर दिन मिल रही खामियों से छात्रों की परेशानी बढ़ रही है। प्रवेश पत्रों में छात्रों के फोटो के बाद अब प्राइवेट इंटर के छात्रों के विषय ही बदले हुए हैं। छात्र परेशान होकर डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काटते नजर आए।

शुक्रवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज से कक्षा 12 का प्राइवेट फार्म भरने वाला सुमित कुमार निवासी कंडेला जैसे ही अपना प्रवेश पत्र ले गया, तो उसमें छात्र के विषय ही बदले नजर आए। बदले विषय देखकर छात्र बेहद परेशान हो गया। छात्र परेशान होकर डीआईओएस कार्यालय पहुंचा। जहां पर छात्र ने बताया कि उसने अपने फार्म में अर्थशास्त्र विषय दर्ज किया था, लेकिन उसके प्रवेश पत्र में अब इतिहास विषय दर्ज है। जबकि छात्र ने अर्थशास्त्र विषय की तैयारी ही कर रखी है। जिसके बाद कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने कॉलेज प्रधानाचार्य से उसका विषय बदलते हुए उसे सत्यापित करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि छात्र के अलावा भी कई छात्रों के साथ ऐसा ही हुआ है। सभी के प्रवेश पत्र में विषय बदलते हुए उनको सत्यापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed