फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हम नहीं सुधार को तैयार, चाहे शहर हो जाए जाम

हम नहीं सुधार को तैयार, चाहे शहर हो जाए जाम

Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हम नहीं सुधार को तैयार, चाहे शहर हो जाए जाम
शामली।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश है कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएं। मगर, नगर में पुलिस प्रशासन अपनी ही धुन में मग्न है। चाहे विजय चौक जाम हो या फिर अजंता चौक पर वाहनों की लाइन लगे या फिर धीमानपुरा फाटक पर लोग परेशान रहे, अतिक्रमण और जाम के कारणों पर पुलिस अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
दरअसल, शामली शहर में जाम लगना रोजाना का शगल बन चुका है। इस जाम के कारण मेरठ-करनाल हाइवे, पानीपत-खटीमा मार्ग और धीमानपुरा फाटक, गुरुद्वारा तिराहे पर जाम लगता है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। जाम लगने के शहर में कई कारण है, जिनके बारे में पूर्व में गणमान्य लोग प्रशासन को बता चुके है। इसमें अतिक्रमण प्रमुख कारण है। अवैध टैक्सी स्टेंड बनाकर किया गया अतिक्रमण हो या फिर अजंता चौक क्षेत्र में दिल्ली रोड पर खड़ी की गई रोडवेज बसे जाम के मुख्य कारण है। रोजाना लोग जाम में फंसते है, लेकिन आला अधिकारियों को जाम की समस्या दिखाई नहीं देती। गणमान्य लोग कई बार इस समस्या को अधिकारियों के सामने भी रख चुके है, लेकिन आज तक जाम का कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


नो वेंडिंग जोन भी नहीं छोड़ा
नगर पालिका की ओर से शहर में कई जगह नो वेंडिंग जोन बनाए गए है। भीड़भाड़ वाले इलाके में बनाए गए नो वेंडिंग जोन का उद्देश्य है कि इस स्थान पर अतिक्रमण न हो, ताकि यहां पर जाम ना लगे। मगर, शहर में अतिक्रमण करने वालों ने नो वेंडिंग जोन को भी नहीं बख्शा है। वहां भी अवैध रूप से किसी ने ठेलियां लगायी हुई तो किसी ने वाहन खड़े कर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली तक सीमित रह गयी ट्रैफिक पुलिस
ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था को बहाल करने की बजाय महज वसूली तक सीमित रह गयी है। बुढ़ाना रोड, शहर के विजय चौक पर कुछ ट्रैफिक पुलिस के प्राइवेट लोग हरियाणा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों से वसूली में लगे रहते है। इस कारण यहां जाम लग जाता है।


शहर को जाम मुक्त करने के लिए नगर पालिका और पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाया जाएगा। इसके संबंध में ईओ से बात करके प्लान तैयार करने के निर्देश दिये है। जल्द ही इसमें कार्रवाई की शुरू कर दी जाएगी। - सुरजीत सिंह, एसडीएम शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed