{"_id":"59ac4d034f1c1be8278b4fd2","slug":"71504464131-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में बंद मिला सांड, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में बंद मिला सांड, हंगामा
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मोहल्ला बनखंडी में एक मकान में सांड़ को बंधक रखने की सूचना पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर सांड़ को बाहर निकाला। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला बनखंडी में एक मकान में कई दिनों से एक सांड़ को कुछ लोगों ने बंधक बना रखा था। इसकी सूचना बजरंग दल के लोगों को मिल गई, जिसके बाद बजरंग दल के सह संयोजक विवेक प्रेमी के नेतृत्व में दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाकर सांड़ को मुक्त करा लिया। पुलिस मकान से मालिक से पूछताछ कर रही है। उधर, बजरंग के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देर रात तक मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है कार्रवाई की जा रही है।