{"_id":"597b8cbe4f1c1b1d6d8b4635","slug":"71501269182-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीडित युवक की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीडित युवक की दिल्ली में मौत
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार पीड़ित युवक की दिल्ली में मौत
कांधला। मोहल्ला शेखजादगान निवासी रिहान (19) को कई दिनों से बुखार (मलेरिया) था। रिहान का शामली के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था, लेकिन वहां से उसे कोई आराम नहीं लग पाया। हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां बृहस्पतिवार शाम अचानक हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह रिहान का शव कांधला लाया गया, जिससे परिवार में मातम पसर गया। इसके बाद गमगीन माहौल में उसका शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
भाई भाभी को डंडे से पीटा
कांधला। मोहल्ला सरावज्ञान निवासी अमित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पारिवारिक रंजिश के चलते उसका अपने भाई से विवाद चल रहा है। कई बार मारपीट हो चुकी है। परिवार के लोगों ने कई बार समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण शुक्रवार दोपहर उसके भाई ने घर में घुसकर उस पर डंडे से हमला बोल दिया, बचाव में आई उसकी पत्नी को भी डंडे से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।