{"_id":"595a94954f1c1bbc708b46a7","slug":"71499108501-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सब्जियां हुई तबाह, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सब्जियां हुई तबाह, किसान परेशान
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। क्षेत्र में पिछले कई दिनों तक हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि सब्जी की फसल उगाने वाले किसानों के लिए यह आफत की बारिश रही। इस बारिश से किसानों सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते गर्मी से लोगों को निजात मिली। साथ ही ईंख तथा चारे की फसलों को इससे फायदा भी हुआ, लेकिन जिन किसानों ने सब्जियां लगा रखी थी, उनको यह बारिश नुकसान दे गई। बारिश के चलते क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर में खड़ी बंद गोभी ,टमाटर व मिर्च की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान अकील अहमद, नौशाद, नरेंद्र सिंह नागल, शमीन, कल्लू भिक्का, साजिद, राजेंद्र सैनी, आदि ने बताया कि अत्यधिक बारिश के चलते उक्त फसल में गलन पैदा हो गई है, जिसके चलते बर्बाद हो गई है। उक्त फसलों को तैयार करने में जहां उन्होंने अपना खून पसीना बहाया था। वहीं कीट पतंगों से फसल को बचाने के लिए हजारों रुपये बीघा के हिसाब से कीटनाशकों का उपयोग किया था। किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।