फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   70 gante baad bujhi maaruti paper mill me bhadki aag

70 घंटे बाद बुझी मारुति पेपर मिल में भड़की आग

Mon, 29 Apr 2019 11:05 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 29 Apr 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
70 gante baad bujhi maaruti paper mill me bhadki aag
file photo - फोटो : amarujala
गांव सिक्का में स्थित मारुति पेपर मिल में लगी आग आखिर 70 घंटे बाद बुझ गई। इसके बाद फायर बिग्रेड की सभी गाड़ियां मिल से लौट गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की गांव सिक्का स्थित मारुति पेपर मिल में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई थी। इसमें मिल परिसर में रखे हजारों टन वेस्ट पेपर जल गया था। आग मिल हाउस तक भी पहुंच गई थी। शामली के अलावा पड़ोसी जिले सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गई थी। दमकल की करीब दस गाड़ियों से आग बुझाने का काम शुरू हुआ था। रविवार तक भी वेस्ट पेपर की गांठों को पलटने से आग भड़क रही थी। रविवार को बाहर के जनपदों की दमकल की गाड़ियों को वापस भेज दिया गया था, जबकि शामली की दो छोटी और दो बड़ी गाड़ी आग बुझाने में लगी रही। फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि करीब 70 घंटे बाद सोमवार को आग पूरी तरह बुझ गई है। करीब 12 बजे दमकल की सभी गाड़ियां लौट गई है। इसके बाद सभी गाड़ियों को कर्मचारियों सहित उनकी ड्यूटी स्थल पर भेज दिया गया है। फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि नुकसान की जानकारी के संबंध में मिल प्रबंधन को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद ही नुकसान की जानकारी मिल सकेगी।

दमकल की एक गाड़ी हुई खराब
फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि पेपर मिल में लगातार तीन दिन तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम लगी रही। रविवार शाम को एक बड़ी गाड़ी खराब हो गई थी। यह गाड़ी करीब 35 साल पुरानी है। इस गाड़ी को फायर स्टेशन पर खड़ा कर अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अब विभाग के पास एक बड़ी गाड़ी, दो छोटी और एक पंपिंग सेट है। नई मंडी स्थल पर स्ट्रांग रूम पर अब बड़ी गाड़ी के खराब होने पर छोटी गाड़ी खड़ी की गई है। दूसरी बड़ी गाड़ी को फायर स्टेशन पर रखा गया है जबकि एक छोटी गाड़ी और पंपिंग सेट को कैराना और ऊन में रखा गया है।
विज्ञापन


विद्युत लाइन की चिंगारी से चार बीघा फसल जली
कांधला के मोहल्ला नई बस्ती में एलटी लाइन के तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी पंकज की कृषि भूमि कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती के निकट है। किसान ने अपनी भूमि में गेहूं की फसल बो रखी थी। किसान की फसल के ऊपर से एलटी लाइन गुजर रही है। सोमवार को तेज हवा चलने के कारण एलटी लाइन के तार आपस में टच हो गए। तारों के टच होने के कारण चिंगारी किसान की गेहूं की फसल गिरने से आग लग गई। आग से किसान की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed