{"_id":"5a468e834f1c1b96368b7771","slug":"6500-divas-will-get-uidid","type":"story","status":"publish","title_hn":"6500 दिव्यांगों को मिलेगा यूडीआईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6500 दिव्यांगों को मिलेगा यूडीआईडी
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिव्यांगों के यूडीआईडी (यूनीक डिसेबिलीटीज आईडी कार्ड) बनाए जाने के लिए धनराशि चिकित्सा विभाग को प्राप्त हो गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सूचित कर दें, ताकि दिव्यांगजन समय से ऑनलाइन आवेदन करके आईडी कार्ड बनवा सकें।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला दिव्यांगजन बंधु की बैठक हुई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का निस्तारण शिकायत करने की तिथि से सात दिन अथवा अधिकतम 45 दिन में हो जाना चाहिए। दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए बुधवार का दिन निर्धारित है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं।
परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 40 से 80 प्रतिशत वाले दिव्यांग को रोडवेज में निशुल्क यात्रा कराई जाए तथा 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजन को उसके एक सहायक के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा दिलाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
यदि कोई बस चालक अथवा परिचालक दिव्यांगजन का उत्पीड़न करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि जिले में करीब 6500 से अधिक दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनवाए जाएंगे। इसके लिए जनसेवा केंद्र संचालकों से भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में दिव्यांगजनों को दिक्कत न हो। कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को करीब दो लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। जल्दी ही अभियान चलाकर कार्ड बनवाए जाएंगे। एडीएम शिव बहादुर सिंह, एसीएमओ डाक्टर अनिल कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।