फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उंचागांव में पीएसी कैंप की स्थापना का कार्य तेज

उंचागांव में पीएसी कैंप की स्थापना का कार्य तेज

Wed, 27 Feb 2019 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
उंचागांव में पीएसी कैंप  की स्थापना का कार्य तेज
किसान 60 एकड़ जमीन बेचने के लिए सहमत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। ऊंचागांव में पीएसी कैंप और गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज की स्थापना की निर्माण प्रक्रिया तेज हो गई। मेरठ से पीएसी के लोहिया छठी वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट ने अपने अधीनस्थों के साथ भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की ओर से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद खसरा-खतौनी का मिलान किया। माना जा रहा है कि जल्द ही किसानों से जमीन की खरीदारी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की ओर से 60 एकड़ जमीन बेचे जाने के सहमति पत्र प्राप्त हो गए हैं।

भाजपा के सांसद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों के खौफ का वास्ता देकर कैराना और कांधला से सैकड़ों परिवारों के पलायन का मुद्दा जोरशोर से उठाया था। उन्होंने तत्कालीन समाजवादी सरकार को घेरते हुए कानून व्यवस्था पर अनेक सवाल खड़े किए थे। इसके बाद भाजपा सत्ता में आई तो कैराना-कांधला के मध्य पीएसी कैंप की स्थापना की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी। पूर्व में पीएसी मुख्यालय से डीआईजी ने यहां पहुंचकर भूमि का चिह्नीकरण भी कर लिया था। ऊंचागांव में पीएसी कैंप जबकि गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज फाइनल कर दिया गया था। कई बार अधिकारी निरीक्षण पर पहुंचते रहे हैं। बुधवार को मेरठ से छठी वाहिनी पीएसी के असिस्टेंट कमांडेंट अब्दुल रज्जाक तहसील मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ में पीएसी के एसआई अमित कुमार, प्रधान लिपिक सुधीर कुमार व लोकेश कुमार भी थे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के किसानों से बातचीत भी की गई। पीएसी के असिस्टेंट कमांडेंट अब्दुल रज्जाक ने बताया कि ऊंचागांव में कुल 64 एकड़ भूमि है, जिसमें चार एकड़ ग्राम समाज की शामिल हैं। यहां पर पीएसी कैंप की स्थापना होगी। जबकि गुर्जरपुर में 15 एकड़ भूमि पर फायरिंग रेंज बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की ओर 60 एकड़ जमीन बेचे जाने के सहमति पत्र प्राप्त हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने तहसील मुख्यालय पर किसानों की खसरा-खतौनी का मिलान किया। असिस्टेंट कमांडेंट का कहना है कि दोनों गांवों में तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed