फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टेलेंट सर्च एग्जाम में प्रथम स्थान पाने वाला मुज्जमिल का अभिनंदन

टेलेंट सर्च एग्जाम में प्रथम स्थान पाने वाला मुज्जमिल का अभिनंदन

Mon, 31 Dec 2018 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
टेलेंट  सर्च  एग्जाम में प्रथम स्थान पाने वाला मुज्जमिल का अभिनंदन
शामली। टैलेंट सर्च एग्जाम में प्रथम स्थान पाने वाले जिले के जनता इंटर कालेज बाबरी के छात्र मुज्जमिल को श्रीराम ग्रुप आफ मुजफ्फरनगर की ओर से भाजपा विधायक कपिल देव द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

15 दिन पूर्व टैलेंट सर्च एग्जाम बाबरी के जनता इंटर कालेज में आयोजित कराया गया था। इसमें जनता इंटर कालेज बाबरी के विज्ञान वर्ग में फिजिक्स-केमिस्ट्री और बायोलॉजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। रविवार को टैलेंट सर्च एग्जाम में प्रथम स्थान पाने वाले जनता इंटर कालेज बाबरी के छात्र मुज्जमिल को विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्र इस सफलता के लिए अपने माता -पिता, शिक्षकों को श्रेय देता है। छात्र का कहना है कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेज मुजफ्फरनगर के चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क बीएससी की पढ़ाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक पर चयन होने पर पूजा को बधाई
शामली। गांव ताजपुर सिंभालका की पूजा चौधरी का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आईएस आरओ में वैज्ञानिक पद पर चयनित होने पर विद्यालय पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। संस्था के प्रबंधक गुलशन राय संगल, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, उपप्रधानाचार्य मलूक चंद ने पूजा और उनके परिजनों को फोन पर बधाई दी। मौके पर आचार्य मोहर सिंह, नीटू, नरेश तोमर, अरविंद कुमार, योगेंद्र सैनी, पुष्पेंद्र शर्मा, परितोष शर्मा, शेेखर चौहान, शेखर चौहान, अंकुर कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed