{"_id":"5bfd9966bdec22413d18f1a6","slug":"61543346534-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक कैशियर ने गलती से दूसरे ग्राहक को दिया भुगतान, हंगामा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक कैशियर ने गलती से दूसरे ग्राहक को दिया भुगतान, हंगामा,
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
झिंझाना। यदि आप बैंक में नकदी लेने को कतार में लगे हैं तो ध्यान रखें। फोन आने पर उसे रिसीव ना करें। कस्बे की एक बैंक शाखा में इसी चक्कर में एक व्यक्ति का 52 हजार का भुगतान कोई दूसरा ले गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हुई और गणमान्यों के प्रयास से रकम वापस हुई।
कस्बा निवासी साजिद ने बताया कि उसने एक बैंक शाखा में 52 हजार की नगदी निकासी का फार्म भरकर दिया और भुगतान के लिए लाइन में लग गया। कैशियर ने भुगतान के लिए जब उसका नाम बोला तो उसी वक्त उसकी मोबाइल पर कॉल आ गई वो फोन सुनने लगा। इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने खुद को साजिद बताकर 52 हजार रुपये का भुगतान बैंक से लिया और गायब हो गया। उसने कैश काउंटर पर जाकर पूछा तो मामले का पता चला। इसी को लेकर बैंक में हंगामा हो गया। बाद में कैशियर ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कैश ले जाने वाले युवक की पहचान की। बाद में उसके गांव जाकर उससे रकम मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया। बाद में कस्बे के गणमान्य लोगों ने उस व्यक्ति पर दबाव बनाकर रकम वापस कराई। बैक प्रबंधक एसके बंसल का कहना है कि कैशियर ने गलती से दूसरे ग्राहक को भुगतान कर दिया था। मंगलवार को रकम करा दी गई है।