{"_id":"5bfc4731bdec2241cd16ba12","slug":"61543259953-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 गांवों में बनेंगे खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81 गांवों में बनेंगे खेल मैदान
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 81 गांवों में खेल के मैदान बनाए जाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए एसडीएम ने राजस्व टीम को भूमि के चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात ग्राम पंचायत निधि से खेल के मैदान विकसित कराए जाने की योजना है।
एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि कैराना तहसील के अंतर्गत 101 ग्राम पंचायतें आती हैं, जिनमें 20 ग्राम पंचायतों में पहले से ही खेल मैदान हैं। जबकि 81 गांवों में अभी तक युवाओं के खेलने का कोई इंतजाम नहीं हैं, जिस कारण युवा खेलने के लिए इधर-उधर भटकते रह जाते हैं। ऑपरेशन गोल्ड मेडल के अंतर्गत बाकी 81 गांवों में भी राजस्व टीम को खेल के मैदान के लिए भूमि को चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इन खेल के मैदानों में खेलकूद, पुलिस-मिलिट्री रनिंग ट्रैक, लॉग जंप, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन खेल सकेंगे, जिससे युवा मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी विकसित होंगे।