{"_id":"5b9ea179867a557fe2536d49","slug":"61537122681-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में आकाश और लंबीकूद में उत्सव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में आकाश और लंबीकूद में उत्सव ने मारी बाजी
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी चयनित खिलाड़ी अब लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।
नवीन मंडी के पास स्थित उधम सिंह स्टेडियम में एथलेटिक्स की अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन कराया गया। जिसमें जनपद के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। सहारनपुर को-आर्डिनेटर अशोक गुप्ता व शामली सह सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक व बालिकाओं का चयन किया गया है। अब यह सभी चयनित खिलाड़ी 21 से 23 सिंतबर के बीच लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाएंगे। इस दौरान कुलदीप पंवार, देवेंद्र तोमर, उस्मान, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
कौन किस खेल में बना विजेता
अंडर-14 वर्ग
खेल का नाम--------स्थान
100 मीटर दौड़-------विपुल
100 मीटर दौड़------किट्टू व गुड्डन
600 मीटर------------राहुल
ऊंचीकूद--------------आशीष, भानू
अंडर-16 वर्ग
100 मीटर दौड़---------साकित
200 मीटर--------------आकाश
400 मीटर------------शुभम
800 मीटर-------------पारस
2000 मीटर-----------सौरभ
गोला फेंक------------आकाश
लंबीकूद---------------उत्सव