{"_id":"5b6c89d44f1c1bab7d8b74ea","slug":"61533839828-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, विशेष पूजा -अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, विशेष पूजा -अर्चना
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
कांधला। शिवालयों में भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया।। कस्बे के मराठा कालीन शिव तालाब मंदिर वह सूरजकुंड महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर सहित कस्बे के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बोल बम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं व हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालय लौट रहे कांवड़ियों ने बम बम के जय घोष के साथ विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मांगी। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया गया। शिवालयों में सुरक्षा की दृष्टि के चलते भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान व्यवस्था बनाने में कमेटी के सचिन गोयल, विपिन कुच्छल, गुलशन खन्ना, प्रवीन, ऋषिपाल , डाक्टर युद्घवीर सिंह, डाक्टर योगेेंद्र मलिक, तेजपाल सिह, संजीव अग्रवाल, मोहनलाल चावला, धर्मपाल सैनी, विष्णुप्रसाद अग्रवाल, आदि लोगों का सहयोग रहा।